पत्नी ने की पति की चाकू घोंप कर हत्या

हावड़ा :पति-पत्नी के बीच रोजाना विवाद से परेशान पत्नी ने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी पिंकी साव को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को हावड़ा अदालत में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट ने आरोपी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. मृतक का नाम पवन कुमार साव (42) […]

हावड़ा :पति-पत्नी के बीच रोजाना विवाद से परेशान पत्नी ने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी पिंकी साव को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को हावड़ा अदालत में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट ने आरोपी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. मृतक का नाम पवन कुमार साव (42) है.
घटना गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत फकीर बगान इलाके की है. जानकारी के अनुसार, पवन शराब का आदी था. शराब पीने को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. मंगलवार रात दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया. झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिंकी ने चाकू से पवन पर हमला कर दिया. वह वहीं गिर पड़ा.
चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पवन को अस्पताल पहुुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >