5.2 लीटर नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता : लेकटाउन थाना क्षेत्र के दक्षिणदारी इलाके में रविवार रात को पुलिस ने छापेमारी कर 5.2 लीटर नशीले पदार्थ (कोडीन फॉस्फेट सिरप) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम शकील मीर (26) है. वह दक्षिण 24 परगना के मीरपाड़ा का रहनेवाला है. पुलिस के मुताबिक, शकील 24 नंबर रेल […]

कोलकाता : लेकटाउन थाना क्षेत्र के दक्षिणदारी इलाके में रविवार रात को पुलिस ने छापेमारी कर 5.2 लीटर नशीले पदार्थ (कोडीन फॉस्फेट सिरप) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम शकील मीर (26) है. वह दक्षिण 24 परगना के मीरपाड़ा का रहनेवाला है. पुलिस के मुताबिक, शकील 24 नंबर रेल गेट इलाके में देर रात नशीले पदार्थ की सप्लाई करने जा रहा था.
इसके पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर दक्खिनदारी के 24 नंबर रेल गेट के पास छापेमारी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया. वह किसी भी तरह के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिस कारण से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि लेकटाउन थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21 सी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >