चामाग्राम इलाके में मिला बमों का जखीरा, घर से तीन जरकिन में मिले 45 जिंदा देसी बम

मालदा : एक बड़ी घटना में देसी बमों का जखीरा बरामद हुआ है. कालियाचक थानांतर्गत सुजापुर ग्राम पंचायत के चामाग्राम के एक परित्यक्त घर से तीन जरिकनों में कुल 45 देसी बम रखे गये थे. शुक्रवार की सुबह इस घटना को लेकर नाजिरपुर इलाके में सनसनी है. जानकारी मिलने पर सीआईडी के बम निरोधक दस्ते […]

मालदा : एक बड़ी घटना में देसी बमों का जखीरा बरामद हुआ है. कालियाचक थानांतर्गत सुजापुर ग्राम पंचायत के चामाग्राम के एक परित्यक्त घर से तीन जरिकनों में कुल 45 देसी बम रखे गये थे. शुक्रवार की सुबह इस घटना को लेकर नाजिरपुर इलाके में सनसनी है. जानकारी मिलने पर सीआईडी के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर जाकर बमों को बरामद किया.
उसके बाद बगल की एक खाली जमीन में उन्हें ले जाकर उन्हें निष्क्रिय किया गया. पुलिस सूत्र ने बताया कि बमों को तीन प्लास्टिक में भूसी और बाली से ढककर रखा गया था. बमों को चामाग्राम के आरसेनिक ट्रीटमेंट प्लांट के परित्यक्त घर में रखा गया था. जांच अधिकारी का मानना है कि ये बम स्थानीय समाज विरोधी तत्वों के हो सकते हैं.
पुलिस सूत्र के अनुसार आज सुबह कुछ लोगों ने परित्यक्त घर में बमों को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस उन बदमाशों का पता लगा रही है जिन्होंने इन बमों को जमा कर रखा था. एएसपी दीपक सरकार ने बताया कि चामाग्राम इलाके में देसी बमों का जखीरा बरामद हुआ है. संबंधित लोगों की पहचान की कोशिश चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >