दो ठगों ने रानीगंज में ठगे एक लाख के जेवर

रानीगंज : एनएसबी रोड स्थित श्रीराणी सती मंदिर के समीप फर्नीचर की दुकान के मालिक मोहन डालमिया को बातों में फंसा कर सोने की दो अंगूठी तथा सोने की एक चेन चेन लेकर ठग फरार हो गये. उनकी कीमत एकलाख रूपये है. टोपी पहने अधेड़ उम्र के दो व्यक्ति मोबिल दुकान में पहुंचे. उन्होंने एक […]

रानीगंज : एनएसबी रोड स्थित श्रीराणी सती मंदिर के समीप फर्नीचर की दुकान के मालिक मोहन डालमिया को बातों में फंसा कर सोने की दो अंगूठी तथा सोने की एक चेन चेन लेकर ठग फरार हो गये. उनकी कीमत एकलाख रूपये है.
टोपी पहने अधेड़ उम्र के दो व्यक्ति मोबिल दुकान में पहुंचे. उन्होंने एक लीटर मोबिल लिया. इसके बाद उसे वापस करना चाहा. उन्होंने दुकान की मालकिन उर्मिला घोष को कहा कि सोने के जेवर से यदि वे इस रूपये को छू दे तो वे इस नोट को मंदिर में दान कर देंगे. महिला के झांसे में न आते देख वे दोनों बैरंग वापस चले गए.
वहां से मात्र 50 फीट की दूरी पर स्थित मोहन डालमिया की फर्नीचर दुकान में पहुंचे एवं वहां से उन्होंने छह कुर्सियां खरीदने की बात कही. कर्मचारी को दो सौ रूपये देकर श्री राणीसती मंदिर से सिंदूर लाने के लिए भेज दिया. इसके बाद उन्होंने मोहन डालमिया से कुर्सी की कीमत के रूपयों को सोने की धातु से छूने की बात कही.
श्री डालमिया ने सोने की अंगूठी तथा सोने की चेन उतार कर जब रुपयों में स्पर्श कराया, तत्पश्चात थोड़ी देर बाद पश्चात उन्हें यह एहसास हुआ कि दो व्यक्ति आकर उनके सोने के चेन तथा अंगूठी लेकर फरार हो गए. घटना की खबर पाकर रानीगंज पुलिस पहुंची एवं मामले की जांच में जुटी मोबिल दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त हुए एवं पुलिस को अनुमान है कि जल्दी ही दोनों ठग पुलिस के गिरफ्त में आ जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >