चाय बागान से युवक-युवती के शव बरामद

सिलीगुड़ी : सिलिगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधीन विधान नगर से थोड़ी दूरी पर मे मेदाती स्कूल के निकट एक चाय बागान के पेड़ से एक पुरुष तथा महिला का लटकता शव बरामद हुआ है. बुधवार को इस बात की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई. प्राथमिक जांच से लगता है कि दोनों […]

सिलीगुड़ी : सिलिगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधीन विधान नगर से थोड़ी दूरी पर मे मेदाती स्कूल के निकट एक चाय बागान के पेड़ से एक पुरुष तथा महिला का लटकता शव बरामद हुआ है. बुधवार को इस बात की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई. प्राथमिक जांच से लगता है कि दोनों ने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी है.
हालांकि दोनों का परिचय अभी पुलिस को नहीं मिला है. घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय लोगों को मिली. उसके बाद तत्काल फांसीदेवा थानांतर्गत विधाननगर आउटपोस्ट पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया.
शव के पास से ही कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं. इन कपड़ों में जो दस्तावेज मिले उसके अनुसार दोनों संभवत बांग्लादेश के रहने वाले थे. इससे आगे कुछ भी जानकारी नहीं मिली है.
कपड़ों में लगी पट्टी आदि भी बांग्लादेश के ही लगे हुए थे. शव के पास से ना तो कोई मोबाइल और ना ही पहचान संबंधी कोई उपयुक्त दस्तावेज बरामद हुआ है. जिसकी वजह से पुलिस दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं कर पाई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत पुरुष की उम्र करीब 40 साल, जबकि महिला की उम्र 28 से 29 साल रही होगी. इनके परिचय जानने की कोशिश की जा रही है.
फांसीदेवा थाना के ओसी संजय दाम ने बताया है कि स्थानीय लोगों ने ही चाय बागान के एक पेड़ से दोनों शवों को लटकते देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. कोई भी व्यक्ति मृतकों को नहीं पहचान पारहा है.
दोनों इसी इलाके के थे या कहीं और से आए हैं, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. स्थानीय ग्राम पंचायत को भी इस बात की जानकारी दी गई है. मौके से कुछ दवा एवं कपड़े मिले हैं. उनकी जांच से लगता है कि दोनों बांग्लादेश के रहने वाले थे. दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है .इसके साथ ही सब की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >