कोलकाता : काफी दिनों से वांटेड रहे आरोपी को लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने गुप्त जानकारी के बाद तपसिया इलाके से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद अमजद उर्फ चिकना (28) है. वह इंटाली इलाके का रहनेवाला है. उसके पास से पुलिस ने एक इंप्रोवाइस्ड फायर आर्म्स व एक मैगजीन बरामद किया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तपसिया व आसपास के थानों की पुलिस उसके नाम पर दर्ज चार बड़े अपराधिक मामलो में उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस के खाते में वह काफी पहले से वांटेड सूची में शामिल था. सोमवार को गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस तपसिया इलाके में एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से जब्त फायर आर्म्स व मैगजीन वह कहां से लाया है, इसका वह क्या करनेवाला था. किसी बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देना तो उसका मकशद नहीं था, इस बारे में उससे पूछताछ हो रही है.
