तालाब से युवती का शव बरामद हत्या की आशंका

कोलकाता : गरियाहाट इलाके में एक तालाब में युवती का शव पाया गया. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना गरियाहाट इलाके के गरछा प्रथम लेन स्थित अोंकार टावर के निकट तालाब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तालाब में युवती का शव देख लोगों ने गरियाहाट थाने की पुलिस को इसकी […]

कोलकाता : गरियाहाट इलाके में एक तालाब में युवती का शव पाया गया. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना गरियाहाट इलाके के गरछा प्रथम लेन स्थित अोंकार टावर के निकट तालाब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तालाब में युवती का शव देख लोगों ने गरियाहाट थाने की पुलिस को इसकी खबर दी, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस युवती को कोई इलाके में नहीं पहचानता है. प्राथमिक तौर पर शव की हालत देखकर पुलिस का अनुमान है कि किसी कारण डूबने से उसकी मौत हुई है. पुलिस का कहना है कि मृतका के शरीर में चोट के निशान पुलिस को नहीं मिले हैं. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरी तरह से मौत के पीछे के कारण का खुलासा हो सकेगा. आसपास के थानों को इसकी जानकारी देकर पुलिस युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >