एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया. उसका नाम परवीना बीबी बताया गया है. उसे एनएससीबीआइ एयरपोर्ट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. उसके पास से अवैध पासपोर्ट बरामद किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, वह मंगलवार को एयरपोर्ट से बांग्लादेश रवाना होने वाली थी. उससे […]

कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया. उसका नाम परवीना बीबी बताया गया है. उसे एनएससीबीआइ एयरपोर्ट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. उसके पास से अवैध पासपोर्ट बरामद किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, वह मंगलवार को एयरपोर्ट से बांग्लादेश रवाना होने वाली थी. उससे पहले ही पासपोर्ट चेकिंग के दौरान पता चला कि उसके पास फर्जी पासपोर्ट है. उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
महिला के पास से मिले फर्जी पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है. उससे पूछताछ कर पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब और कैसे बांग्लादेश से भारत आयी और फर्जी पासपोर्ट कैसे बनवाया. इसके पीछे किसका हाथ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >