कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन थाना के आरती हरियन पल्ली इलाके में शनिवार को दो असमाजिक तत्वों के आवारगर्दी का विरोध करने गये एक व्यक्ति को रिवाॅल्वर निकाल कर उसके सिर पर भिड़ाकर जान से मारने की धमकी दी गयी. इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने दोनों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दोनों के नाम गाजी ओरान और देबू मुखर्जी है. पीड़ित व्यक्ति का नाम प्रदीप नायक है.
वह लेकटाउन के आरती हरियन पल्ली का रहने है. उसने शिकायत दर्ज करायी है कि गत चार अगस्त की शाम को वह श्यामनगर रोड स्थित अपने घर के पास ही इलाके में खड़ा था, उसी दौरान देबू और गाजी को इलाके में आवारागर्दी करते देख उसने दोनों का विरोध किया. इतने में ही देबू ने एक रिवाॅल्वर निकाली और उसकी सिर पर सटा कर जान से मारने की धमकी दी और तुरंत भाग जाने की सलाह दी. यह देख तुरंत आस-पास के लोग जुट गये. दोनों को पकड़ लिया गया.
खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 25 (1)(a)/25(1B)(a)/27/35आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनके पास से एक रिवाॅल्वर और दो कारतूस बरामद किया गया है.
