कैंडी में छिपा कर ला रही थी कोकीन सियालदह से केन्या की महिला गिरफ्तार

कोलकाता : गुप्त जानकारी के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सियालदह रेलवे स्टेशन के पास से एक केन्या की महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला का नाम फिल्स मवेजी (28) है. उसके पास से 22 कैंडी व 8700 रुपये जब्त की गयी है. कुल कैंडी में 19 ग्राम कोकीन जब्त […]

कोलकाता : गुप्त जानकारी के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सियालदह रेलवे स्टेशन के पास से एक केन्या की महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला का नाम फिल्स मवेजी (28) है. उसके पास से 22 कैंडी व 8700 रुपये जब्त की गयी है. कुल कैंडी में 19 ग्राम कोकीन जब्त की गयी है. बाजार में इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये थी.
एनसीबी की कोलकाता जोनल यूनिट के निदेशक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि वह महिला कोकीन लेकर दिल्ली से कोलकाता में इसे सप्लाई करने के लिए राजधानी एक्सप्रेस से कोलकाता आयी थी. सियालदह स्टेशन के निकट एक मॉल के पास वह किसी अन्य को इसे डिलीवरी करनेवाली थी, जिसके पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह कैंडी के अंदर भरकर उच्च क्वालिटी की कोकीन की सप्लाई कोलकाता करने आयी थी. सियालदह से वह राजधानी ट्रेन से ही वह दिल्ली रवाना होनेवाली थी. इसके पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार महिला से पूछताछ हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >