ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

कोलकाता : राज्य सरकार के ग्रुप डी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. दोनों एक वेबसाइट की मदद से कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर नौकरी देने के नाम पर उनसे लाखों-लाखों रुपये ले लिये. कुछ माह बीतने के बाद भी नहीं नौकरी […]

कोलकाता : राज्य सरकार के ग्रुप डी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. दोनों एक वेबसाइट की मदद से कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर नौकरी देने के नाम पर उनसे लाखों-लाखों रुपये ले लिये. कुछ माह बीतने के बाद भी नहीं नौकरी मिली और नहीं रुपये लौटाये गये. घटना विधाननगर के न्यूटाउन इलाके की है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम प्रबीर स्वायन (32) और सुनील सरकार (32) हैं. दोनों हुगली जिले के त्रिवेनी के रहनेवाली है. पीड़ित व्यक्ति का नाम मोहन चक्रवर्ती है. वह पूर्व मेदिनीपुर का निवासी है. उसने गत 11 जुलाई को न्यूटाउन थाने में शिकायत दर्ज करायी कि 13 मार्च को सुनील सरकार ने एमडी कोटा के नाम पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे रुपये लिये, लेकिन ना ही नौकरी दी और न ही रुपये लौटाये. इसी तरह से कई लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. शिकायत के बाद ही जांच करती हुई सिटी सेंटर टू के पास के एक सीसीटीवी फुटेज देख दोनों को पकड़ा गया.
पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में कितने लोग हैं. अब तक कितने लोगों से रुपये लिए गये हैं? इनके साथ और कोई अधिकारी भी मिला है या नहीं? इन सारे तथ्यों का पता लगाया जा रहा है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि कई लोगों से कुल मिलाकर 30 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >