छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

कल्याणी : चौथी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना हरिणघाटा थाना अंतर्गत सुभाषनगर प्राथमिक विद्यालय की है. आरोपी प्रधानाध्यापक का नाम बलराम बाग है. जानकारी के अनुसार सोमवार शाम छुट्टी के बाद उसने स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम […]

कल्याणी : चौथी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना हरिणघाटा थाना अंतर्गत सुभाषनगर प्राथमिक विद्यालय की है. आरोपी प्रधानाध्यापक का नाम बलराम बाग है. जानकारी के अनुसार सोमवार शाम छुट्टी के बाद उसने स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घर पहुंचकर पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बतायी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >