दक्षिण दिनाजपुर में 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अदालत ने 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा बालुरघाट : एक निजी बस पर छापा मार कर पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी इलाके से बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, काफी दिन पहले ये लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर […]

अदालत ने 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा

बालुरघाट : एक निजी बस पर छापा मार कर पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी इलाके से बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, काफी दिन पहले ये लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर काम की तलाश में नेपाल गये थे. नेपाल में काफी दिनों तक रहने के बाद शनिवार को अपने देश लौटने के लिए बालुरघाट से एक निजी बस में चढ़ कर सिलीगुड़ी की ओर रवाना हुए.

कुशमंडी इलाके में रूटीन तलाशी के वक्त पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बांग्लादेशियों को रविवार को गंगारामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उन्हें 14 दिनों की जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया. गंगारामपुर थाने के पुलिस अधिकारी स्वपन बनर्जी ने कहा कि बस में तलाशी के दौरान पकड़े गये सभी बांग्लादेशी बांग्लादेश के टांगाइल जिले के मिरजापुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. दक्षिण दिनाजपुर जिले के कंटीले तारविहीन इलाके से ये लोग अवैध रूप से भारत आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >