मुंबई का ड्रग्स सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 10 ग्राम एमडीएमए जब्त

कोलकाता : महानगर के की बार सिंगर को ड्रग्स की सप्लाई करने के आरोप में लालबाजार के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने उत्तर कोलकाता के सोनागाछी इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम परवेज अहमद और महबूब आलम उर्फ मैक्स हैं. इसमें महबूब आलम मुंबई का ड्रग्स सप्लायर है. उसके […]

कोलकाता : महानगर के की बार सिंगर को ड्रग्स की सप्लाई करने के आरोप में लालबाजार के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने उत्तर कोलकाता के सोनागाछी इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम परवेज अहमद और महबूब आलम उर्फ मैक्स हैं. इसमें महबूब आलम मुंबई का ड्रग्स सप्लायर है. उसके पास से 10 ग्राम एमडीएमए नशीला पदार्थ पुलिस को मिला है. बाजार में इसकी कीमत तीन से चार लाख रुपये है.
क्या है मामला : पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि उत्तर कोलकाता की बार सिंगर अपने क्लाइंट को आजकल ऊंची कीमतों में ड्रग्स की सप्लाई कर रही हैं. इस कारण उन्हें कौन यह ड्रग्स सप्लाई कर रहा है, इसका पता लगाया जा रहा था. इस मामले की जांच के दौरान सोनागाछी से दोनों युवकों को गुप्त जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया.
इसमें परवेज ने बताया कि वह तिलजला रोड का रहनेवाला है. मध्य कोलकाता में वह एक बार का मालिक है. उसी के साथ मिलकर महबूब मुंबई से कोलकाता में आकर ड्रग्स की सप्लाई करता था. बार सिंगर से परवेज महबूब का परिचय करवा देता था. इसके बाद बार सिंगर अपने क्लाइंट के लिए महबूब से मांग के मुताबिक ड्रग्स खरीदती थी.
इधर, महबूब ने पुलिस को बताया कि यह पहली बार नहीं है. वह इसके पहले भी कई बार मुंबई से कोलकाता आकर महानगर के बार सिंगरों को ड्रग्स सप्लाई कर चुका है. मुंबई में वह किससे यह ड्रग्स खरीदता था, पुलिस महबूब के जरिये उस तरह पहुंचने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >