वैद्यबाटी स्टेशन पर युवक की हत्या

हुगली : वैद्यबाटी स्टेशन पर एक युवक की हत्या कर दी गयी. घटना वैद्यबाटी के एक नंबर प्लेटफार्म की है. मृतक युवक का नाम जय प्रकाश दास (34) बताया गया है. वह चांपदानी का निवासी था. घटना के बाद सेवड़ाफुली जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीरामपुर वाल्स अस्पताल में भेज […]

हुगली : वैद्यबाटी स्टेशन पर एक युवक की हत्या कर दी गयी. घटना वैद्यबाटी के एक नंबर प्लेटफार्म की है. मृतक युवक का नाम जय प्रकाश दास (34) बताया गया है. वह चांपदानी का निवासी था. घटना के बाद सेवड़ाफुली जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीरामपुर वाल्स अस्पताल में भेज दिया.
जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म पर दो युवकों में किसी बात पर झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान उनमें से एक ने चाकू से गोद कर दूसरे की हत्या कर दी और रेल लाइन फांद कर भाग निकला. घटना की खबर पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची. बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जीआरपी घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >