हुगली : रविवार को एक नाबालिग बेटी ने खेल-खेल में अपनी मां को ही गोली मार दी. गंभीर रूप से घयाल अवस्था में मां काकली जाना को आरामबाग महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना खानाकुल थाना इलाके के घोषपुर नामक गांव की है.
बताया जा रहा है कि काकली को अपनी खेत में काम करते समय एक पिस्तौल मिली. काकली पिस्तौल को खिलौना समझकर घर लेकर आ गयी. काकली की नाबालिग बेटी मधुमिता ने जब पिस्तौल देखी तो वो खिलौना समझ कर उसके साथ खेलने लगी. इस दौरान मधुमिता ने पिस्तौल का ट्रिगर दबा दिया.
गोली सीधे काकली के पीठ में लगी. उसके बाद काकली के परिवारवालों ने उसे आरामबाग महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं चलने की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और काकली के पति बबलू जाना को हिरासत में ले लिया. पुलिस बबलू जाना से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके घर में पिस्तौल कैसे पहुंची. पिस्तौल सचमुच खेत में मिला थी या उनके घर में कहीं और से आयी थी.
