विमान की सीट के नीचे मिला 37.50 लाख रुपये का सोना

कोलकाता : बैंकॉक से आये एक विमान के अंदर यात्री सीट के नीचे 37 लाख 50 हजार 660 रुपये का सोना बरामद किया गया. घटना दमदम नेताजी शुभाष चंद्रबोस अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है. कस्टम सूत्रों के मुताबिक बैंकॉक से आये विमान की लैंडिंड के बाद जहाज के अंदर सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे थे. इसी […]

कोलकाता : बैंकॉक से आये एक विमान के अंदर यात्री सीट के नीचे 37 लाख 50 हजार 660 रुपये का सोना बरामद किया गया. घटना दमदम नेताजी शुभाष चंद्रबोस अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है. कस्टम सूत्रों के मुताबिक बैंकॉक से आये विमान की लैंडिंड के बाद जहाज के अंदर सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे थे.
इसी समय एक यात्री की सीट के नीचे मेटल कैप नुमा कुछ वस्तु पाया गया. तुरंत इसकी सूचना एयर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम को दी गयी. उस मेटल रूपी कैप को खोलने पर सीट के नीचे से छह सोने के बिस्कुट मिले, जिसका वजन 1206 ग्राम था. सभी बिस्कुट जब्त कर लिये गये. जिस यात्री की सीट के नीचे वह पाया गया, उससे संपर्क करने की कोशिश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >