ब्यूटी पार्लर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोलकाता : बड़ाबाजार में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बड़ाबाजार के कई इलाकों में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इस जानकारी के बाद बुधवार […]

कोलकाता : बड़ाबाजार में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बड़ाबाजार के कई इलाकों में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इस जानकारी के बाद बुधवार शाम लालबाजार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने पोस्ता इलाके के रवींद्र सरणी में एक ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की.
अधिकारियों का कहना था कि इस ब्यूटी पार्लर में एक लकड़ी की सीढ़ी की मदद से ऊपरी हिस्से में केबिन बनाकर वहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. छापेमारी के समय रंगेहाथों 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल दत्ता (26) (गिरोह का प्रमुख), पलाश दत्ता (27), अनुज शर्मा (25), शुभम जैन (26), नेहा दास (25), सुमन कुंडू (42), आयशा खातून (20), रशि वर्मा (20), अनिता दे (30), पूजा दास (25), पिंकी सिंह उर्फ पूनम देवी (28), रुचि शर्मा (26) और रीता रॉय उर्फ मधुमिता चौधरी (35) शामिल हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (5) विशाल गर्ग ने बताया कि जिस्मफरोशी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >