सिग्नल तोड़कर जा रहे बाइक सवार को रोकने पर पुलिस की पिटाई

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन थानान्तर्गत वीआईपी रोड पर सोमवार को सिग्नल तोड़ कर जा रहे बाइक चालक को रोकने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी गयी. बाइक चालक व उसके भाई ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस कर्मियों ने आकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस […]

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन थानान्तर्गत वीआईपी रोड पर सोमवार को सिग्नल तोड़ कर जा रहे बाइक चालक को रोकने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी गयी. बाइक चालक व उसके भाई ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस कर्मियों ने आकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम मोहम्मद करीम और मुजफ्फर हुसैन हैं. दोनों अमहर्स्ट स्ट्रीट के एपीसी रोड निवासी है. घटना करीब सुबह साढे ग्यारह बजे की है. पीड़ित ट्रैफिक पुलिस का नाम अारिफ मोल्ला है. आरोपी करीम बाइक चला रहा था और हुसैन पीछे बैठा था. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आइपीसी की धारा 186/353/325/506/34 और मोटर व्हीकल एक्ट 119/177 के तहत मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >