हथियार कांड : गिरफ्तार आरोपियों के घर एसटीएफ ने की छापेमारी

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर बाबूघाट इलाके से बिहार के माओवादियों के पास इच्छापुर राइफल फैक्टरी के हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में इच्छापुर व नोवापाड़ा में रहनेवाले उमेश राय उर्फ भोला […]

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर बाबूघाट इलाके से बिहार के माओवादियों के पास इच्छापुर राइफल फैक्टरी के हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
इस मामले में इच्छापुर व नोवापाड़ा में रहनेवाले उमेश राय उर्फ भोला राय (21), कार्तिक साव (40), सुखदा मुर्मू उर्फ मुनमुन (40) और सुशांत बसु उर्फ बासु दा (51) के घर में छापेमारी की गयी. इस दौरान वह राइफल फैक्टरी के अंदर से कैसे व कहां से हथियार बाहर निकालते थे और उन हथियारों को किन रास्तों से कहां लाकर रखते थे, उन हथियारों को किन रास्तों से बाबूघाट में ले जाते थे, इस बारे में सबसे पूछताछ की गयी. उन आरोपियों के घर में भी छापेमारी कर अन्य हथियारों की तलाश की गयी. बताया जा रहा है कि जल्द एसटीएफ की टीम इस मामले में गिरफ्तार बिहार के दो अारोपी अजय कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पंडित (40) और जय शंकर पांडेय के घर में छापेमारी करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >