दुष्कर्म की घटना पर सीएम का फूटा गुस्सा

कहा : अपराध के खिलाफ खड़ी हों मां-बहनें पूरे समाज से आगे आने का किया आह्वान पीड़िता की हरसंभव मदद का दिया भरोसा बालुरघाट : हाल ही में दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अपराधी […]

कहा : अपराध के खिलाफ खड़ी हों मां-बहनें

पूरे समाज से आगे आने का किया आह्वान
पीड़िता की हरसंभव मदद का दिया भरोसा
बालुरघाट : हाल ही में दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के कुछ लोग हैं, जिन्होंने इस तरह का काम किया है. ऐसे लोगों के खिलाफ मां-बहनों समेत पूरे समाज को खड़ा होना होगा. उन्होंने जिम्मेदारी से बचनेवाले पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों को भी चेतावनी दी.
मुख्यमंत्री बुधवार को हेलीकॉप्टर से मालदा से दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर स्टेडियम पहुंचीं. स्टेडियम में आयोजित सरकारी सभा में उन्होंने कहा :
मैं इस बात से बहुत दुखी हूं कि एक आदिवासी लड़की पर अत्याचार हुआ है. जिसने अत्याचार किया है वह गिरफ्तार हुआ है. मैंने अस्पताल जाकर उसका हाल जाना है. हम चाहते हैं कि उसका स्वाभाविक जीवन लौट आये. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इस बेघर युवती के लिए कुछ स्थायी व्यवस्था की जायेगी. उसके खाते में चार लाख 12 हजार रुपये की सहायता राशि जमा करायी गयी है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा : हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग हैं. पता नहीं क्यों वे ऐसा काम करते हैं. इनके अपराध को रोकने के लिए मां-बहनों, छात्र-युवाओं, श्रमिक-किसानों सभी को आगे आना होगा. कन्याश्री, युवाश्री, छात्रसाथी लड़के-लड़कियां आगे आयें. उल्लेखनीय है कि युवती पर अत्याचार की प्राथमिकी दर्ज करने में कुशमंडी थाना पुलिस पर आनाकानी करने का आरोप लगा था. स्थानीय स्तर पर चिकित्सकीय लापरवाही की बात भी सामने आयी थी. इसे लेकर मुख्यमंत्री ने सभा मंच से ही पुलिस और चिकित्सकों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी से भागने की कोशिश को बरदाश्त नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >