सारधा घोटाला: उचित समय में जांच पूरी करेगा प्रवर्तन निदेशालय

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय को उम्मीद है कि सारधा चिटफंड घोटाले की जांच उचित समय के भीतर पूरी हो जाएगी. इस बीच इस सिलसिले में कांग्रेस के एक पूर्व सांसद की पूर्व पत्नी से पूछताछ की गयी है. निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सारधा की जांच में कई मुद्दे और दस्तावेजों की जांच […]

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय को उम्मीद है कि सारधा चिटफंड घोटाले की जांच उचित समय के भीतर पूरी हो जाएगी. इस बीच इस सिलसिले में कांग्रेस के एक पूर्व सांसद की पूर्व पत्नी से पूछताछ की गयी है. निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सारधा की जांच में कई मुद्दे और दस्तावेजों की जांच शामिल है.

लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि जांच उचित समय के भीतर पूरी की जायेगी. अधिकारी ने कहा कि चार लाख प्राथमिक प्रविष्टियां और 20 लाख बैंक लेन-देन (ट्रांजैक्शन) हैं, जिसकी जांच की जायेगी. इस बीच, निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व सांसद मतंग सिंह की पूर्व पत्नी मनोरंजना से पूछताछ की. उन्होंने कहा कि उन्होंने मतंग सिंह की पूर्व पत्नी से पूछताछ की है और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा. निदेशालय जांच प्रक्रिया धीमी नहीं पड़ी है.

इतने बड़े घोटाले की जांच में काफी समय लगता है. इससे पहले, निदेशालय ने घोटाले के सिलसिले में बालुरघाट संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अर्पिता घोष से पूछताछ की थी. निदेशालय ने सुदीप्त सेन के बेटे शुभजीत को भी हिरासत में लिया है. वहीं, उनकी दूसरी पत्नी पियाली सेन को जमानत पर रिहा किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय के अतिरिक्त न्यायमूर्ति श्यामल सेन आयोग भी साथ-साथ जांच कर रहा है. इस आयोग का गठन पश्चिम बंगाल सरकार ने किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >