धमाके से पंप हाउस की छत उड़ी, दीवारें टूटीं

पानागढ़/बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिले कटवा थाना के मूलटी गांव के दक्षिण माठ इलाके में सोमवार सुबह धान के खेत में मौजूद पंप हाउस में जबरदस्त विस्फोट की घटना के दौरान पंप हाउस की छत उड़ गई. दीवारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. विस्फोट से खेतों में काम कर रहे मजदूरों में दहशत व्याप्त […]

पानागढ़/बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिले कटवा थाना के मूलटी गांव के दक्षिण माठ इलाके में सोमवार सुबह धान के खेत में मौजूद पंप हाउस में जबरदस्त विस्फोट की घटना के दौरान पंप हाउस की छत उड़ गई. दीवारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. विस्फोट से खेतों में काम कर रहे मजदूरों में दहशत व्याप्त हो गया. कटवा थाना पुलिस को खबर दी गई. मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर कटवा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घर गांव के ही सिराज मल्लिक का है. खेतों में सिचाई के लिये सब मार्शल बैठाया हुआ था.

अचानक पंप हाउस में विस्फोट की घटना से दहशत व्याप्त हो गया. स्थानीय निवासी मोजामल शेख ने बताया िक पंप हाउस में संभवत: पहले से बमों को छुपाकर रखा गया था. किसी कारण उसमें विस्फोट हो गया. घर का मालिक फरार बताया जा रहा है. पुलिस जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि उक्त घर में पहले से ही बम छुपाकर रखे गए थे. किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ही बमों को छिपाकर रखा गया था. किसी कारणवश बमों में विस्फोट हो गया. विस्फोट इतनी तीव्र थी कि पंप हाउस की छत उड़ गई तथा दीवारें टूट गईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >