दो रिवॉल्वर और पांच कारतूस बरामद

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग ने तिलजला थाना क्षेत्र इलाके से आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार एक युवक से पूछताछ के बाद कुल दो रिवॉल्वर और पांच कारतूस बरामद किये. गिरफ्तार युवक का नाम आबीद हुसैन (38) बताया गया है. उसे कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार किया गया था और 19 फरवरी तक […]

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग ने तिलजला थाना क्षेत्र इलाके से आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार एक युवक से पूछताछ के बाद कुल दो रिवॉल्वर और पांच कारतूस बरामद किये.

गिरफ्तार युवक का नाम आबीद हुसैन (38) बताया गया है. उसे कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार किया गया था और 19 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया था. पहले उसके पास से एक रिवाल्वर और एक कारतूस बरामद किया था. फिर हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने और चार कारतूस और एक रिवॉल्वर बरामद किया. पुलिस के मुताबिक आबीद तिलजला के सपगाछी फर्स्ट बाई लेन का रहनेवाला है. कुछ दिनों पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर देर रात उसे तिलजला से दबोचा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >