पार्क सर्कस मैदान में राहुल की सभा में अड़ंगा, शहीद मीनार में होगी सभा

कोलकाता: अखिल भारतीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आठ मई को पार्क सर्कस में निगम द्वारा सभा करने की अनुमति नहीं देने के प्रदेश कांग्रेस ने अब यह सभा शहीद मीनार में आयोजित करने का निर्णय किया है. शहीद मीनार में कोलकाता उत्तर से कांग्रेस के प्रत्याशी सोमेन मित्र के समर्थन में दोपहर दो […]

कोलकाता: अखिल भारतीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आठ मई को पार्क सर्कस में निगम द्वारा सभा करने की अनुमति नहीं देने के प्रदेश कांग्रेस ने अब यह सभा शहीद मीनार में आयोजित करने का निर्णय किया है.

शहीद मीनार में कोलकाता उत्तर से कांग्रेस के प्रत्याशी सोमेन मित्र के समर्थन में दोपहर दो बजे श्री गांधी सभा करेंगे. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि सभा के लिए सेना ने अनुमति दे दी है. गौरतलब है राहुल गांधी आगामी आठ मई को राज्य में चुनावी प्रचार के लिए आ रहे हैं, उस दिन वह घाटाल व महानगर में दो जनसभा को संबोधित करेंगे. महानगर में सभा के लिए कांग्रेस ने पार्क सर्कस मैदान का चयन किया था.

पर कोलकाता नगर निगम ने इसकी इजाजत देने से साफ इनकार कर दिया. निगम के इस रवैये के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से गुहार लगायी है. कांग्रेस नेता प्रदीप घोष ने निगम प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस राहुल गांधी की सभा के आयोजन में बार-बार अड़ंगा डाल रहा है.

कांग्रेस की इस शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने निगम को बुलावा भेजा. विभागीय मेयर परिषद सदस्य देवाशीष कुमार ने कांग्रेस का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ दिन पहले एक राजनीतिक दल ने पार्क सर्कस मैदान में सभा करने की इजाजत मांगी थी, पर हम लोगों ने इसकी इजाजत नहीं दी. कांग्रेस की शिकायत पर निगम ने हम से इसका कारण पूछा था, हम लोगों ने आयोग को जवाब दे दिया है. पक्षपात के आरोप को खारिज करते हुए श्री कुमार ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं, किसी भी दल को पार्क सर्कस मैदान में सभा आयोजित करने की इजाजत नहीं दी जायेगी. हां अगर कांग्रेस निगम के किसी अन्य पार्क में सभा करना चाहे तो हमें इससे कोई इनकार नहीं है. गौरतलब है कि मार्च में भी कांग्रेस ने पार्क सर्कस मैदान में राहुल गांधी की सभा आयोजित करने की इजाजत मांगी थी, उस समय भी निगम ने इजाजत देने से इनकार कर दिया था, तब अंतिम समय में कांग्रेस ने शहीद मिनार मैदान में सभा का आयोजन किया था. जो तेज बारिश व हवा के कारण अंत में रद्द करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >