श्रीरामपुरः तृणमूल कांग्रेस ने आज उनपर हो रहे हमलों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओब्रायन ने सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से मोदी पर कटाक्ष किया उन्होंने लिखा कि गुजरात के कसाई बंगाल में आसमान से उतरे हैं. उनके पास बंगाल के विकास माडल का कोई जवाब नहीं है. इसलिए, (वह) निजी हमले कर रहे हैं. गुजरात का कसाई अपनी पत्नी का ख्याल नहीं रख सकता. वह इस महान राष्ट्र का ख्याल कैसे रखेगा.
ओब्रायन ने यही बयान एक टीवी चैनल को भी दिया जिसमें उन्होंने मोदी पर कई आरोप लगाये. गौरतलब है कि मोदी ने सारदा घोटाले का मुद्दा उठाया था और कहा कि उन्हें तृणमूल प्रमुख से यह उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा कि सारदा सरस्वती का दूसरा नाम है, उनकी हर जगह पूजा होती है और यह सारदा एक चिटफंड में बदल गई ममता जी, हमें आपसे यह उम्मीद नहीं थी.
