भाजपा के आने से टूटेगी अखंडता

दुर्गापुर : नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश का सर्वनाश हो जायेगा. कठोर हिंदुत्व की राजनीति से देश की अखंडता टूटेगी. मोदी और भाजपा विकास की बात करके नाटक कर रहे हैं. देश को गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा वाली वैकल्पिक नीति की सरकार चाहिए. देश की जनता के मन में सवाल उठ रहे है कि […]

दुर्गापुर : नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश का सर्वनाश हो जायेगा. कठोर हिंदुत्व की राजनीति से देश की अखंडता टूटेगी. मोदी और भाजपा विकास की बात करके नाटक कर रहे हैं. देश को गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा वाली वैकल्पिक नीति की सरकार चाहिए. देश की जनता के मन में सवाल उठ रहे है कि आखिर हमें राहत कब मिलेगी.

कांग्रेस नीत यूपीए सरकार ने जनता पर महंगाई, बेरोजगारी का बोझ लाद दिया, जिससे जनता त्रस्त है. देश में संसाधनों का अभाव नहीं है. संसाधनों का उपयोग करने करने के लिए ठोस नीति वाली सरकार चाहिए. वह गैर-कांग्रेस और गैर भाजपा वाली होनी चाहिए. ये बातें माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी ने दुर्गापुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं. श्री येचुरी दुर्गापुर में बर्दवान-दुर्गापुर संसदीय क्षेत्र के वाममोरचा प्रत्याशी शेख साइदुल हक के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे. उन्होंने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सारधा कांड के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य में जब वाममोरचा की सरकार थी, तब बात-बात पर सीबीआई जांच की मांग करने वाली ममता बनर्जी आज सारधा कांड की जांच सीबीआई से कराने में क्यों कतरा रही है? अगर चिटफंड की शुरुआत वाममोरचा के शासनकाल में हुई थी, तो सीबीआई जांच कराने में वो क्यों पीछे हट रही है.

श्री येचुरी ने कहा कि देश में मोदी लहर सुनामी में बदलने की बात की जा रही है. सुनामी विनाश का परिचायक होता है. देश के कुछ पूंजीपति मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अखबारों में मोदी का प्रचार करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज भी वाममोरचा के 39 फीसदी मतदाता है. लोकसभा चुनाव में बंगाल में वाममोरचा को सफलता मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >