ग्रामीण रोजगार में बंगाल अव्वल

कोलकाता: केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गये 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना को लागू करने में बंगाल प्रथम स्थान पर है. रोजगार गारंटी योजना के तहत राज्य सरकार ने देश के अन्य सभी राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक राशि खर्च की है. ऐसी ही जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के […]

कोलकाता: केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गये 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना को लागू करने में बंगाल प्रथम स्थान पर है. रोजगार गारंटी योजना के तहत राज्य सरकार ने देश के अन्य सभी राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक राशि खर्च की है. ऐसी ही जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के माध्यम से दी है.

इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रलय की ओर से वर्ष 2013-14 में इस योजना के तहत विभिन्न राज्यों द्वारा खर्च की गयी राशि के संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की गयी है. इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2013-14 में राज्य सरकार ने इस योजना पर 5521 करोड़ रुपये से भी अधिक रुपये खर्च किये हैं, इसके अलावा करीब 1815 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है.

क्योंकि केंद्र सरकार ने इस बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह आंकड़ा साबित करता है कि राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में यहां की तृणमूल सरकार ने कितना कार्य किया है. वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तालिका में विकास का राग अलापने वाली गुजरात सरकार का स्थान नौवें स्थान पर है. वहां इस योजना के तहत मात्र 531 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >