बाल- बाल बचीं ममता, कमरे में लगी आग

माल्दा (पश्चिम बंगाल): कांग्रेस ने आज मांग की कि कल यहां एक होटल के उस कमरे में लगी आग की घटना की जांच सीबीआई को करनी चाहिए जहां 24 अप्रैल के लोकसभा चुनाव के प्रचार लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ठहरी हुई थीं. केंद्रीय मंत्री एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी […]

माल्दा (पश्चिम बंगाल): कांग्रेस ने आज मांग की कि कल यहां एक होटल के उस कमरे में लगी आग की घटना की जांच सीबीआई को करनी चाहिए जहां 24 अप्रैल के लोकसभा चुनाव के प्रचार लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ठहरी हुई थीं.

केंद्रीय मंत्री एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने यहां एक चुनाव सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से कहा कि सीबीआई जांच से घटना के पीछे के ‘‘रहस्य’’ का पता चल सकता है.उन्होंने कहा कि यद्यपि तृणमूल कांग्रेस कह रही है कि आगजनी के पीछे कोई ‘‘साजिश’’ थी, लेकिन ममता की सुरक्षा में तैनात कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

घटना को ‘‘रहस्यमय’’ करार देते हुए चौधरी ने कहा कि केवल सीबीआई जांच से ही इसे सुलझाया जा सकता है. इस बीच, नमूने एकत्र करने के लिए एक फारेंसिक टीम होटल पहुंच रही है.अग्निशमन विभाग और पुलिस अधिकारी भी आग के कारणों की जांच में लगे हुए हैं. राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र ने आज फिर दोहराया कि घटना के पीछे कोई ‘षड्यंत्र’ था.

उन्होंने कहा कि षड्यंत्रकारियों की पहचान की जानी चाहिए. प्रचार अभियान में मित्र मुख्यमंत्री के साथ ही थे और वह घटना के समय अभिनेता..राजनीतिक नेता मिथुन चक्रबर्ती के साथ होटल के तीसरे तल पर ठहरे हुए थे.ममता इस घटना में बाल..बाल बच गईं.पुलिस ने बताया कि जब ममता शौचालय में थीं तो कमरे के एसी ने आग पकड ली. धुएं की वजह से ममता को बेचैनी महसूस हुई और उन्होंने एक सहयोगी का नाम लेकर आवाज लगाई. सहयोगी वहां पहुंचा और धुआं भरे कमरे से मुख्यमंत्री को बाहर निकाल लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >