सुब्रत के समर्थन में उतरे सीएम के भाई-भतीजा

कोलकाता : कोलकाता दक्षिण संसदीय क्षेत्र को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. तृणमूल के उम्मीदवार सुब्रत बक्सी को भी स्थिति का एहसास है, इसलिए कोलकाता उत्तर के मुकाबले उन्होंने देर से अपना प्रचार अभियान शुरू किया है. बुधवार को जब वह दक्षिण कोलकाता में प्रचार के लिए रोड शो के लिए निकले, तो […]

कोलकाता : कोलकाता दक्षिण संसदीय क्षेत्र को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. तृणमूल के उम्मीदवार सुब्रत बक्सी को भी स्थिति का एहसास है, इसलिए कोलकाता उत्तर के मुकाबले उन्होंने देर से अपना प्रचार अभियान शुरू किया है. बुधवार को जब वह दक्षिण कोलकाता में प्रचार के लिए रोड शो के लिए निकले, तो एक तरफ उनके साथ सैकड़ों तृणमूल समर्थक थे, तो दूसरी ओर उनके समर्थन में मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी व उनके भाई कार्तिक बनर्जी और बाबुन बनर्जी ने भी प्रचार किया. कार्तिक बनर्जी ने कहा कि अब माकपा की बातों पर कोई यकीन नहीं करता.

कांग्रेस का राज्य में कोई अस्तित्व नहीं रह गया है. भाजपा का वोट प्रतिशत थोड़ा बढ़ेगा, पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. विधानसभा व पंचायत चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी तृणमूल की जीत होगी. केवल दक्षिण कोलकाता ही नहीं, पूरे राज्य में तृणमूल जीतेगी. ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस राज्य में कम से कम 30 सीटें तो जरूर जीतेगी. ममता बनर्जी नौ मई को सुब्रत बक्सी के समर्थन में कालीघाट में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >