मतदाताओं को धमका रही है तृणमूल : वामो

चुनाव आयोग से की शिकायत कोलकाता : राज्य में प्रथम चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए वाम प्रतिनिधि आयोग के कार्यालय पहुंचे. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उत्तर बंगाल के कई क्षेत्र जैसे तूफानगंज, कूचबिहार, शीतलकूची, नाटाबाड़ी व सीताई […]

चुनाव आयोग से की शिकायत

कोलकाता : राज्य में प्रथम चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए वाम प्रतिनिधि आयोग के कार्यालय पहुंचे. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उत्तर बंगाल के कई क्षेत्र जैसे तूफानगंज, कूचबिहार, शीतलकूची, नाटाबाड़ी व सीताई में मतदाताओं को धमकाया जा रहा है. यहां तक कि तृणमूल के समर्थक लोगों को वोट नहीं देने के लिए धमका रहे हैं. इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए वाम मोरचा के वरिष्ठ नेता रबिन देव सहित दो नेता आयोग कार्यालय पहुंचे.

उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को राज्य के तीन जिलों की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जहां केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान पहुंच गये हैं. इसके बावजूद वे इलाके में घूमने की बजाय एक जगह पर बैठे हुए हैं. उन लोगों ने केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों द्वारा वहां मार्च कराने की मांग की. इसके अलावा उन्होंने आयोग को बताया कि बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर व हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक माकपा समर्थकों के साथ मार-पीट कर रहे हैं. पुलिस भी उनकी नहीं सुन रही है. आयोग ने इस पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >