दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार व कूचबिहार में मतदान कल, चार सीटों पर प्रचार थमा

कोलकाता: उत्तर बंगाल की चार संसदीय सीटों दाजिर्लिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार व कूचबिहार में मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया. कड़ी सुरक्षा और केंद्रीय बलों की तैनाती के बीच 17 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. 16 मई को परिणाम आयेगा. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न […]

कोलकाता: उत्तर बंगाल की चार संसदीय सीटों दाजिर्लिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार व कूचबिहार में मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया. कड़ी सुरक्षा और केंद्रीय बलों की तैनाती के बीच 17 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा.

16 मई को परिणाम आयेगा. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार किया. चार संसदीय सीटों पर चुनाव के लिए 7443 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. कुल 6033310 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. तीन जिलों में 100 फीसदी फोटो पहचान पत्र हैं. चुनाव के दौरान निगरानी के लिए चुनाव आयोग ने सामान्य के साथ-साथ पुलिस पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की है.

इसके साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियो रिकार्डिग भी होगी. इन चार संसदीय सीटों में खास कर दाजिर्लिंग सीट को लेकर तृणमूल व गोरखा जनमुक्ति मोरचा आमने-सामने है. दाजिर्लिंग सीट पर गोरखा जनमुक्ति मोरचा ने भाजपा का समर्थन किया है. भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तृणमूल ने उनके खिलाफ प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भुटिया को उतारा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >