एक करोड़ 60 लाख का सोना बरामद

बागडोगरा. कुछ दिनों पहले 70 लाख रूपए के हीरे के साथ दो विमान यात्रियों को गिरफ्तार करने की घटना के बाद सोमावार को एक बार फिर से बागडोगरा एयरपोर्ट से दो यात्रियों को पकड़ा गया है. आयकर विभाग के अधिकारियों ने दिन के करीब चार बजे दोनों विमान यात्रियों को दबोचा. उनके पास से एक […]

बागडोगरा. कुछ दिनों पहले 70 लाख रूपए के हीरे के साथ दो विमान यात्रियों को गिरफ्तार करने की घटना के बाद सोमावार को एक बार फिर से बागडोगरा एयरपोर्ट से दो यात्रियों को पकड़ा गया है. आयकर विभाग के अधिकारियों ने दिन के करीब चार बजे दोनों विमान यात्रियों को दबोचा. उनके पास से एक करोड़ 62 लाख रूपए का सोना बरामद हुआ है.

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो विमान यात्री कोलकाता से बागडोगरा पहुंचे. एयरपोर्ट पर आयकर विभाग के अधिकारी पहले से ही घात लगाये बैठे थे. एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही आयकर विभाग के अधिकरियों ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया. एयरपोर्ट सूत्रों ने पकड़े गये विमान यात्रियों के नाम चिन्मय चटर्जी तथा प्रशांत मजुमदार बताया है.

आयकर विभाग सूत्रों का कहना है कि कोलकाता से सोना लाकर किसी बड़े ज्वैलरी को देने की तैयारी थी. इनकम टैक्स में भारी हेरफेर के लिए ही संभवत: ऐसा किया गया है. दोनों विमान यात्रियों को आयकर विभाग के अधिकारी सिलीगुड़ी ले आये हैं. इनसे विस्तृत जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >