कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बासंती में माता-पिता को बंधक बना कर एक किशाेरी के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपी का नाम सुकुमार मंडल है. यह घटना बासंती थाना के तितकुमार गांव की है.
किशोरी का आरोप है कि सुकुमार ने उसके माता-पिता को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उस वक्त वह डर से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी थी. परंतु गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसने पुलिस को पूरी बात बतायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
