जघन्य: ससुरालवालों ने रुपयों के लिए किया अत्याचार, गृहवधू को रॉड से पीटा

मालदा: ससुरालवालों की मांग के अनुसार मायके से पैसे नहीं लाने पर एक गृहवधू पर शारीरिक अत्याचार किया गया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में केया दास (33) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से आरोपी पति और ससुराल के अन्य लोग के फरार हैं. रविवार की सुबह यह […]

मालदा: ससुरालवालों की मांग के अनुसार मायके से पैसे नहीं लाने पर एक गृहवधू पर शारीरिक अत्याचार किया गया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में केया दास (33) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद से आरोपी पति और ससुराल के अन्य लोग के फरार हैं. रविवार की सुबह यह घटना मोथाबाड़ी थाने के राजारपाड़ा इलाके में घटी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पेशे से गाड़ी चालक देबू दास के साथ केया की शादी बारह साल पहले हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. केया दास की मां ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पैसों के लिए पति और ससुराल के अन्य लोग केया पर अत्याचार करते थे. बेटी पैदा होने के बाद यह अत्याचार और बढ़ गया.
बीते कुछ दिनों से मायके से पैसे लाने के लिए देबू दास उनकी बेटी पर लगातार दबाव बना रहा था. रविवार की सुबह भी अत्याचार किया गया. लोहे की रॉड से उसे पीटा गया. हल्ला-गुल्ला सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. गृहवधू के मायकेवालों ने मोथाबाड़ी थाने में पति और अन्य ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >