युवकों ने नौवीं की छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत, शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर अपहरण का प्रयास

मालदा : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर चार युवकों ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा के अपहरण का प्रयास किया. हालांकि चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों के पहुंचते ही अपहरणकर्ता वहां से फरार हो गये. यह घटना इंगलिशबाजार थाना क्षेत्र के कांचनटार इलाके में हुई. हालांकि इस छात्रा का वर्तमान में मालदा मेडिकल कॉलेज […]

मालदा : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर चार युवकों ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा के अपहरण का प्रयास किया. हालांकि चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों के पहुंचते ही अपहरणकर्ता वहां से फरार हो गये. यह घटना इंगलिशबाजार थाना क्षेत्र के कांचनटार इलाके में हुई. हालांकि इस छात्रा का वर्तमान में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना से परिवार के लोग आतंकित हैं. घटना को लेकर अभिभावकों ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी है.

छात्रा का आरोप है कि सीटू घोष नामक एक युवक उसे अक्सर ही रास्ते में परेशान करता था, जिस पर उसने कोई ध्यान नहीं दिया. युवक का घर क्षेत्र के खासीमारी गांव में है. बाद में इस युवक ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन छात्रा ने इसे इनकार कर दिया. गत सोमवार को स्कूल में सबुज साथी प्रकल्प के तहत साइकिल प्राप्त करने के लिए फार्म भरने की तारीख थी. प्रतिदिन की तरह यह छात्रा भी स्कूल गई. फार्म भरकर लौटते समय उसे कुछ देर हो गई. इसका फायदा उठाकर पैदल आ रही छात्रा को इस युवक व उसके दो साथियों ने मिलकर घेर लिया. वह मोटरबाइक लेकर आया था.

इनलोगों ने इस छात्रा को जबरन बाइक पर चढ़ाने की कोशिश की. इस दौरान वह चिल्लाई. चिल्लाने पर उसके साथियों ने और उसे और खींचना शुरू कर दिया. इस दौरान उसके कई जगह चोट भी लगी. यह देखकर येलोग बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हेा गये. स्थानीय लोगों ने छात्रा के अभिभावक को इस बात की जानकारी दी. अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचें एवं उसे मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

छात्रा की मां दीपाली देवी ने बताया कि एक साल से यह युवक उसकी बेटी को परेशान कर रहा था. सड़क पर ही नहीं, बल्कि घर में आकर भी से शादी का प्रस्ताव दिया था और शादी नहीं करने पर उठाकर ले जाने की धमकी दी थी. परिवार की ओर से बता दिया गया था कि अभी बेटी की शादी नहीं करेंगे.आखिरकार स्कूल से लौटते समय सीटू ने अपने साथियों को लेकर उसे रास्ते से उठा ले जाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से वे सफल नहीं हो सके. हालांकि अभी भी फोन पर धमकी दी जा रही है. इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >