आतंकियों ने एसटीएफ की पूछताछ में किया खुलासा, रुपये जुटाने पहुंचे थे महानगर

कोलकाता: कलिकापुर बस स्टैंड के पास मंगलवार देर रात एक किराये के फ्लैट में रह रहे दो आतंकियों को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों के नाम नंद किशोर ठाकुर (32) और फिर्नाइलांग सवार उर्फ पास्टोर (31) बताये गये हैं. एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक मेघालय पुलिस […]

कोलकाता: कलिकापुर बस स्टैंड के पास मंगलवार देर रात एक किराये के फ्लैट में रह रहे दो आतंकियों को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम नंद किशोर ठाकुर (32) और फिर्नाइलांग सवार उर्फ पास्टोर (31) बताये गये हैं. एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक मेघालय पुलिस ने दोनों का फोन टैप कर उसके लोकेशन की जानकारी कोलकाता पुलिस को दी. जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई. मंगलवार को दोनों को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने दोनों को चार अप्रैल तक ट्रांसिट रिमांड पर भेज दिया. दोनों की गिरफ्तारी की सूचना मेघालय के सिलांग पुलिस को दी गयी थी. जिसके बाद वहां की टीम कोलकाता आयी थी. बुधवार को दोनों को मेघालय पुलिस सिलांग रवाना हो गयी. एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बिहार के रहने वाले है. एक समस्तीपुर व दूसरा मुंगेर का रहने वाला है.

दोनों मेघालय के एक आतंकी संगठन का प्रमुख सदस्य है. बिहार से हथियार लेकर मेघायल लाकर संगठन के सदस्यों तक पहुंचाने का काम दोनों करता था. इसमें एक जोनल कमांडर के पद पर तैनात है. प्राथमिक पूछताछ में एसटीएफ के अधिकारियों को दोनों ने बताया कि वर्ष 2013 के जुलाई महीने में मेघालय के एक जेल से भाग कर वह विभिन्न जगहों में शरण ले रहा था. अंत तीन महीने से वह कालीकापुर में चार हजार रुपये किराये पर एक फ्लैट लेकर वहां रह रहा था. संगठन की स्थिति खराब होने के कारण वह रुपये इकट्ठा करने के इरादे से ही यहां आया था. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर व संगठन के लिए रुपये इकट्ठा करने के इरादे से पहाड़ पर कुछ राजनैतिक पार्टियों के समर्थकों को हथियार सप्लाई करने का भी खुलासा दोनों ने किया है. इसके अलावा कुछ अपहरण के मामले में यहां रहकर पीड़ित लोगों के परिवार से रुपये भी दोनों ने वसूलने की बात का खुलासा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >