वाम मोरचा ने कहा, बंगाल में हस्तक्षेप करे चुनाव आयोग

कोलकाता: चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में आतंक व भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए वाम मोरचा ने मंगलवार को चुनाव आयोग से निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए हस्तक्षेप की मांग की. माकपा, भाकपा, आरएसपी और फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में […]

कोलकाता: चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में आतंक व भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए वाम मोरचा ने मंगलवार को चुनाव आयोग से निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए हस्तक्षेप की मांग की.

माकपा, भाकपा, आरएसपी और फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और अपील की कि आयोग को राज्य में हालात से निबटने में दोहरे मानदंड नहीं रखने चाहिए. वाम प्रतिनिधिमंडल की ओर से कहा गया कि उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत भरा भाषण देने के मामले में कांग्रेस के एक उम्मीदवार को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता विपक्ष के खिलाफ और यहां तक कि आयोग के अधिकारियों के खिलाफ खुलकर ऐसे धमकी भरे भाषण दे रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे राज्य में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए जरूरी कदम उठायेंगे. येचुरी ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह तृणमूल के लोगों ने एक प्रखंड विकास अधिकारी को आगाह किया था कि अगर वह सरकारी इमारतों पर उनकी पार्टी की लिखी बातों को हटाते रहेंगे तो उनका सिर काट दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >