50 करोड़ की लालच में भाई का दिया था साथ

कोलकाता. 50 करोड़ रुपये के लालच में ड्रग्स के धंधे में सुजीत तिवारी ने अपने भाई व शिप के कैप्टन सुप्रीत तिवारी का साथ देने का फैसला लिया था, लेकिन 3500 करोड़ रुपये कीमत के 1500 किलो हेरोइन समुद्री मार्ग से कोलकाता बंदरगाह में आने के पहले ही गुजरात पुलिस ने हेरोइन के साथ शिप […]

कोलकाता. 50 करोड़ रुपये के लालच में ड्रग्स के धंधे में सुजीत तिवारी ने अपने भाई व शिप के कैप्टन सुप्रीत तिवारी का साथ देने का फैसला लिया था, लेकिन 3500 करोड़ रुपये कीमत के 1500 किलो हेरोइन समुद्री मार्ग से कोलकाता बंदरगाह में आने के पहले ही गुजरात पुलिस ने हेरोइन के साथ शिप के कैप्टन सुप्रीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. गुजरात पुलिस के सामने प्राथमिक पूछताछ में सुजीत ने यह खुलासा किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुजीत ने बताया कि वह कोलकाता के इंटाली इलाके में रहता है.

उनका परिवार मूलत: बिहार का निवासी है. कोलकाता में आने के बाद उसके रिटायर्ड पिता को उस समय सीटीसी में सरकारी नौकरी लगने के बाद से पूरा परिवार यही रहने लगा. वह अपनी बीटेक की पढ़ाई खत्म करने के बाद एक कैंपस में नौकरी करने लगा था. इसी बीच उसके कैप्टेन भाई ने उसे 50 करोड़ रुपये देने का लालच दिया.

भाई ने कहा कि जो माल कोलकाता बंदरगाह में आ रहा है, वह उसे कोलकाता में उतरवा ले और उसे मुस्तफा मोहम्मद नामक एक ड्रग्स माफिया के साथ मिलकर कहीं रखवा दे. इतनी मोटी रकम के लालच में उसने भाई की मदद करने का मन बना लिया था, लेकिन इसके पहले ही गुजरात पुलिस ने उसके भाई को पकड़ लिया. गुजरात पुलिस अब कोलकाता पुलिस की मदद से महानगर में ड्रग्स माफिया मुस्तफा मोहम्मद की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >