मालदा में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

मालदा. 14 साल की मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर लगा है. घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों के रोष का सामना आरोपी के परिवार को करना पड़ा. शनिवार की सुबह यह सनसनीखेज घटना हबीबपुर थाने की आकतैल ग्राम पंचायत के जोतरपुर गांव में घटी. घटना के […]

मालदा. 14 साल की मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर लगा है. घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों के रोष का सामना आरोपी के परिवार को करना पड़ा. शनिवार की सुबह यह सनसनीखेज घटना हबीबपुर थाने की आकतैल ग्राम पंचायत के जोतरपुर गांव में घटी. घटना के बाद आरोपी पड़ोसी तरुण मंडल (55) इलाके से फरार हो गया. घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया.

खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पीड़िता के पिता ने हबीबपुर थाने में तरुण मंडल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की सुबह उक्त नाबालिग घर के पास मिर्च के खेत में गयी थी. वहां नाबालिग को अकेला पाकर धारदार हथियार की नोक पर तरुण मंडल उससे जबरदस्ती करने लगा. घटना के समय कई श्रमिक खेत में काम कर रहे थे. उन्होंने यह देख लिया. उन्होंने हल्ला शुरू किया तो आरोपी भाग निकला. बाद में नाबालिग घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी. घटना के बारे में खबर फैलते ही ग्रामीण भड़क उठे. उन्होंने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया.


आकतैल ग्राम पंचायत के तृणमूल सदस्य योगेन मंडल ने कहा कि घटना अत्यंत निंदनीय है. पहले इस व्यक्ति पर इस तरह की घटना का आरोप लगा था. लेकिन पुलिस में शिकायत नहीं की गयी थी. इस बार मामला पुलिस के पास गया है. हम चाहते हैं कि उसे कठोर सजा मिले. हबीबपुर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >