आग में झुलस कर मां, बेटा व बहू की मौत
सिलीगुड़ी : आग में झुलस कर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. अग्निकांड की घटना शुक्रवार सुबह दिनहाटा के आलोकझारी इलाके में घटी. आग में जल कर मां नूरजहां बीबी, बेटा नूरजहान मियां व बहू लतीफा बीबी की मौत हो गयी. पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घर में पारिवारिक […]
सिलीगुड़ी : आग में झुलस कर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. अग्निकांड की घटना शुक्रवार सुबह दिनहाटा के आलोकझारी इलाके में घटी. आग में जल कर मां नूरजहां बीबी, बेटा नूरजहान मियां व बहू लतीफा बीबी की मौत हो गयी. पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घर में पारिवारिक झगड़े लगे रहते थे. अक्सर झगड़े होते रहते थे.
बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह बहू के साथ सास का वाद-विवाद हुआ. विवाद काफी देर तक चला. इस बीच गुस्से में आकर बहू ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर खुद व सास के शरीर में आग लगा दी. इसकी खबर मिलते ही नूरजहान मियां जैसे भाग कर घर पहुंचे, तो पत्नी लतीफा बीबी ने उसे पकड़ लिया. इससे नूरजहां मियां भी आग की चपेट में आ गये.
स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचित किया. दमकल कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच और तीनों को गंभीर अवस्था में दिनहाटा महकमा अस्पताल पहुंचाया. इलाज शुरू होने के बाद शाम को तीनों की मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.