गैस सिलिंडर लीक होने से कमरे में लगी आग

कोलकाता. गरफा इलाके के एक अपार्टमेंट में बुधवार सुबह आग लगने से लोग दहशत में आ गये. घटना झील रोड में पूर्वाह्न 11.15 बजे की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, झील रोड में एक अपार्टमेंट के अंदर तीन मंजिली इमारत की छत पर मौजूद कमरे में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगी थी. दहशत […]

कोलकाता. गरफा इलाके के एक अपार्टमेंट में बुधवार सुबह आग लगने से लोग दहशत में आ गये. घटना झील रोड में पूर्वाह्न 11.15 बजे की है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, झील रोड में एक अपार्टमेंट के अंदर तीन मंजिली इमारत की छत पर मौजूद कमरे में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगी थी. दहशत के कारण आसपास के लोग नीचे उतर आये. इधर खबर पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी एक इंजन के साथ पहुंचे. एक घंटे में आग बुझायी गयी. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >