तृणमूल कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

बीडीओ को जान से मारने की धमकी देने का मामला अदालत में हुई पेशी, मिली जमानत कोलकाता : उत्तर 24 परगना के हाबरा दो नंबर ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दीनबंधु गाइन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रविवार तड़के अशोकनगर के तृणमूल कांग्रेस विधायक धीमान राय […]

बीडीओ को जान से मारने की धमकी देने का मामला

अदालत में हुई पेशी, मिली जमानत

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के हाबरा दो नंबर ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दीनबंधु गाइन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रविवार तड़के अशोकनगर के तृणमूल कांग्रेस विधायक धीमान राय को गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में धीमान को बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गयी. विधायक ने बीडीओ को धमकी देने के आरोप से इनकार किया है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग की एक टीम ने 24 मार्च को बारासात लोकसभा क्षेत्र के अशोकनगर का दौरा किया था. बताया जाता है कि आयोग की टीम ने सरकारी संपत्ति पर लगे मुख्यमंत्री की तसवीर वाले कुछ पोस्टर और बैनर हटवा दिये थे.

बीडीओ दीनबंधु गाइन का कहना है कि सरकारी संपत्ति से चुनाव प्रचार सामग्री (मुख्यमंत्री की तसवीर लगे फेस्टून, बैनर और फ्लैक्स) हटवा देने से खफा अशोकनगर के तृणमूल विधायक धीमान राय ने 25 मार्च को फोन पर उन्हें गालियां दीं. यही नहीं, विधायक दल बल के साथ उनके दफ्तर चले आये. दरवाजे पर लात मार कर वह चेंबर में घुस गये. दफ्तर के अंदर अन्य कर्मचारियों के सामने उनके साथ धक्का-मुक्की की गयी. उन्हें (बीडीओ) काफी देर तक दफ्तर में रोक कर रखा गया. गाइन ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके साथियों ने उन पर हटायी गयी चुनाव प्रचार सामग्री फिर से लगवाने के लिए दबाव डाला. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग ने उत्तर 24 परगना के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >