पश्चिम बंगाल में भाजपा होगी ‘गेमचेंजर’ की भूमिका में

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पासा पलटने वाले :गेमचेंजर: की भूमिका निभाने की उम्मीद जाहिर करते हुए भाजपा ने आज कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी उन पर इसलिए प्रहार कर रही हैं क्योंकि उन्हें कडी चुनौती का सामना करना पड रहा है.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा, ‘‘ […]

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पासा पलटने वाले :गेमचेंजर: की भूमिका निभाने की उम्मीद जाहिर करते हुए भाजपा ने आज कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी उन पर इसलिए प्रहार कर रही हैं क्योंकि उन्हें कडी चुनौती का सामना करना पड रहा है.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा, ‘‘ पूरे राज्य में दो तरह की लहर चल रही है. एक नरेन्द्र मोदी के पक्ष में सकारात्मक लहर है और दूसरी लहर यह है कि जिन लोगों ने बदलाव के लिए तृणमूल कांग्रेस को वोट दिया था, अब वे निराश हैं.

वे हमें समर्थन देंगे. आसन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा पासा पलटने वाले की भूमिका निभाएगी.’’ उन्होंने कहा कि यह समझते हुए कि भाजपा राज्य में चुनावी परिदृश्य को बदल सकती है, प्रदेश की मुख्यमंत्री ने चुनावी सभाओं में पार्टी पर निशाना साधना शुरु कर दिया है. सिन्हा ने कहा, ‘‘ उन्होंने :ममता: यह समझ लिया है कि भाजपा अन्य दलों की तुलना में बडी चुनौती पेश कर रही है. वह बिना किसी कारण भाजपा पर निशाना साध रही हैं. उनकी आलोचना माकपा के खिलाफ केंद्रित होनी चाहिए थी लेकिन माकपा अब पृष्ठभूमि में चली गई है. तृणमूल कांग्रेस के निशाने पर अब भाजपा है.’’

सिन्हा ने आरोप लगाया कि ममता, मोदी को इसलिए निशाना बना रहीं हैं क्योंकि एक इमाम ने सुझाव दिया कि उन्हें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर वैसे ही निशाना साधना चाहिए जैसे कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रहार करते हैं.उन्होंने दावा किया, ‘‘ इसलिए अगले दिन से ही उन्होंने :ममता: नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाना शुरु कर दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन देश का माहौल ऐसा है कि जो कोई भी नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधेगा, उसे खतरे का सामना करना पडेगा. लोग मोदी के लिए दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा कभी अपनी सहयोगी रही तृणमूल कांग्रेस से समर्थन लेगी, भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ इसकी जरुरत नहीं पडेगी क्योंकि भाजपा को बहुमत से अधिक सीटें मिल जायेंगी.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >