श्रीरामपुर को पर्यटन हब बनायेंगे: बप्पी लाहिड़ी

कोलकाता: श्रीरामपुर लोकसभा केंद्र से भाजपा के उम्मीदवार व संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने कहा कि वह अपने लोकसभा केंद्र श्रीरामपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करेंगे. श्री लाहिड़ी गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं. संवाददाता सम्मेलन के बाद श्री लाहिड़ी हुगली जिले में उत्तरपाड़ा में रोड […]

कोलकाता: श्रीरामपुर लोकसभा केंद्र से भाजपा के उम्मीदवार व संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने कहा कि वह अपने लोकसभा केंद्र श्रीरामपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करेंगे. श्री लाहिड़ी गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं.

संवाददाता सम्मेलन के बाद श्री लाहिड़ी हुगली जिले में उत्तरपाड़ा में रोड शो किया. रोड शो में बप्पी लाहिड़ी के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी. इसके साथ ही लाहिड़ी ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में एक संगीत अकादमी बनाने का भी वादा किया. लाहिड़ी ने कहा कि हस्तियों से लोगों की शिकायत रहती है कि राजनीति में शामिल होने के बाद चुनाव के बाद वे लोग दिखायी नहीं देते हैं, लेकिन वह उन लोगों में से नहीं हैं. वह विकास के लिए काम करेंगे. वह श्रीरामपुर में एतिहासिक परिवर्तन लाना चाहते हैं तथा इसे पर्यटन हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि संगीत उनकी आत्मा है.

उनका चुनाव प्रचार भी संगीतमय होगा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी तथा वह आशा करते हैं कि बंगाल की जनता विकास व कल्याण के लिए मोदी के पक्ष में वोट देंगे. लाहिड़ी के खिलाफ तृणमूल ने सांसद कल्याण बनर्जी तथा कांग्रेस ने अब्दुल मन्नान को उम्मीदवार बनाया है. लाहिड़ी का कहना है कि उन्हें केवल भगवान हरा या खत्म कर सकते हैं, कोई मानव या पार्टी उन्हें हरा नहीं सकती है.

चापड़ा में भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रचार
कल्याणी. आज चापड़ा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार सत्यब्रत मुखर्जी ने घर-घर घुम कर प्रचार किया. उन्होंने कटाक्ष करते हुये तृ.मू. के सांसद तापस पाल को कहा कि मैं कर्मठ हूं. मुझसे पहले या मेरे बाद कृष्णा नगर का सांसद मंत्री नहीं बना. मेरे किये गये कार्य पर ही जनता मुङो वोट देगी. उल्लेखनीय है कि तापस पाल ने चुटकी लेते हुये कहा था कि 85 साल के उम्र में वोट का उम्मीदवार सत्यब्रत मुखर्जी बने हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >