बाइचुंग भूटिया के पास है 6.52 करोड रुपए की चल संपत्ति

कोलकाता : दार्जिलिंग लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने आज दायर हलफनामे में अपनी कुल चल संपति की कीमत 6.52 करोड रुपए दिखायी है. हलफनामे के अनुसार, उनके पास 2.64 करोड रुपए नकदी है जबकि उन्होंने बांड, शेयर, एफडी, गहनों और बीमा पॉलिसी के रुप […]

कोलकाता : दार्जिलिंग लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने आज दायर हलफनामे में अपनी कुल चल संपति की कीमत 6.52 करोड रुपए दिखायी है.

हलफनामे के अनुसार, उनके पास 2.64 करोड रुपए नकदी है जबकि उन्होंने बांड, शेयर, एफडी, गहनों और बीमा पॉलिसी के रुप में 3.88 करोड रुपए निवेश किए हैं.

भूटिया के पास प्लॉट सहित कुल 13.47 करोड रुपए की अचल संपत्ति है. वह ऑडी क्यू5 कार के मालिक हें जिसकी कीमत 41 लाख रुपए है और उनके पास कोलकाता तथा सिक्किम में जमीन है. हलफनामे के अनुसार, बैंक रिण के रुप में भूटिया की कुल देनदारी 1.28 करोड रुपए है. भूटिया के परिवार में तीन लोग उनपर निर्भर है और उनकी पत्नी टिपनिस भूटिया के पास 3.47 करोड रुपए की संपत्ति है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >