कुल्टी: ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’ का नारा

नाराज लोगों ने पांच नंबर वार्ड के मसजिद पाड़ा में लगाये पोस्टर – 14 वर्षो में भी नहीं मिल सकी है इस संकट से निजात – जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई करेगा प्रशासन सीतारामपुर : घोर पेयजल संकट से परेशान पांच नंबर वार्ड अंतर्गत मसजिद पाड़ा के निवासियों ने आगामी संसदीय चुनाव में मतदान […]

नाराज लोगों ने पांच नंबर वार्ड के मसजिद पाड़ा में लगाये पोस्टर

– 14 वर्षो में भी नहीं मिल सकी है इस संकट से निजात

– जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई करेगा प्रशासन

सीतारामपुर : घोर पेयजल संकट से परेशान पांच नंबर वार्ड अंतर्गत मसजिद पाड़ा के निवासियों ने आगामी संसदीय चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. पूरे इलाके में जगह-जगह ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर लगा दिये गये है. अतिरिक्त जिलाशासक अमित दत्ता ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों ने इसकी सूचना नहीं दी है. अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर इस संबंध में सहायक चुनाव अधिकारी (एआरओ) से रिपोर्ट मांगी गयी है. इसके आलोक में पहल की जायेगी.

स्थानीय निवासी भोला यादव, आसिफ इकबाल, मनोज रजक, रिक्की चौधरी, राजन कुमार पासवान आदि ने कहा कि पिछले 14 सालों से मसजिद पाड़ा में पेयजल संकट व्याप्त है. इलाके में जलापूर्ति के लिए पतला पाइप लगा है. उससे होनेवाली जलापूर्ति का प्रेशर काफी कम रहता है. इसके कारण काफी कम पानी मिलता है. आठ सौ घरों में 14 सौ से अधिक मतदाता रहते हैं.

हर चुनाव के समय ऐसा होता है. वोट मांगने विभिन्न दलों के नेता यहां आते हैं और तरह-तरह के आश्वासन दे कर चले जाते हैं और फिर पांच साल तक पूछने भी नहीं आते हैं. नेताओं से गुहार लगा कर थक चुके हैं. जिन इलाकों में वोट के लिए दर्जनों नल लगाये गये हैं, उनमें भी पानी नहीं आता है. नेताओं की मिलीभगत से दर्जनों निवासी पाइप में मोटर लगा कर पानी भरने गलते हैं. मोटर लगा देने के कारण पानी बीच रास्ते में ही खत्म हो जाता है.

चिंता देवी ने बताया कि पानी के लिए यहां के पुरुष और महिलाएं रात में जाग कर पानी भरते हैं. गर्भवती महिलाएं तक पानी के लिए कतार में खड़ी रहती हैं. प्रेशर काफी कम होने के कारण एक बाल्टी पानी भरने में काफी समय लगता है और पानी भरते-भरते पूरी रात गुजर जाती है. मजबूरी में निवासियों ने वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. इस बार आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >