मंत्री ने पार्टी कोष के लिए मांगे दो करोड़

– कृष्णोंदु के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत, कहा – मंत्री ने कहा : आरोप बेबुनियाद – मानहानि का मुकदमा करेंगे मालदा : एक अधिवक्ता को फोन कर पार्टी कोष में दो करोड़ रुपये देने के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है. इसका आरोप इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन व राज्य के पर्यटन मंत्री कृष्णोंदु […]

– कृष्णोंदु के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत, कहा

– मंत्री ने कहा : आरोप बेबुनियाद

– मानहानि का मुकदमा करेंगे

मालदा : एक अधिवक्ता को फोन कर पार्टी कोष में दो करोड़ रुपये देने के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है. इसका आरोप इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन व राज्य के पर्यटन मंत्री कृष्णोंदु चौधरी पर लगा है. अधिवक्ता संजय शर्मा ने रविवार लगभग 12 बजे इंगलिशबाजार थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. लोकसभा चुनाव के पहले इस तरह की घटना ने तृणमूल कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है. इंगलिशबाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अधिवक्ता संजय शर्मा मालदा शहर के बालुचर इलाके के रहनेवाले हैं. वह आयकर के अधिवक्ता हैं. मंत्री कृष्णोंदु चौधरी भी इसी इलाके के रहनेवाले हैं. संजय शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात नौ बज कर 15 मिनट पर तृणमूल कार्यकर्ता संजय दास को भेज कर मंत्री कृष्णोंदु चौधरी ने उन्हें पार्टी कार्यालय में बुलाया.

उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया. बाद में स्थानीय नगरपालिका प्रतिनिधि प्रतिभा सिंह ने उन्हें मंत्री के साथ मुलाकात करने को कहा. उन्होंने अपनी व्यस्तता के बारे में प्रतिभा सिंह को बताया. इसके बाद मंत्री कृष्णोंदु चौधरी ने खुद उन्हें फोन कर बुलाया. आरोप है कि वजह पूछने पर मंत्री ने कहा कि उनके चुनाव कोष में दो करोड़ रुपये देने होंगे. अधिवक्ता ने उन्हें साफ कह दिया कि इतनी बड़ी रकम देना उनके बस की बात नहीं है. इस परमंत्री क्रोधित हो गये. मंत्री ने उन्हें कहा कि अगर रुपये नहीं मिले, तो नतीजा बुरा होगा. इसके बाद शनिवार रात 11 बजे अधिवक्ता के घर पुलिस आ पहुंची. पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाना चलने को कहा.

कारण पूछने पर पुलिसकर्मी कोई जवाब नहीं दे पाये. संजय शर्मा ने कहा कि रविवार सुबह जब वह मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पहले पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करना नहीं चाहा. हालांकि बाद में शिकायत दर्ज कर ली गयी. अधिवक्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की हैं. दूसरी ओर, मंत्री कृष्णोंदु चौधरी का कहना है कि पूरे मामले के पीछे गंभीर षडयंत्र है. मंत्री ने कहा कि यह बात सच है कि उन्होंने अधिवक्ता को फोन किया था, लेकिन उनसे रुपये मांगने का आरोप बेबुनियाद है. उन्‍होंने कहा कि वह संजय शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >