दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी सीएम की कार

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कृष्णानगर से चुनाव प्रचार कर कोलकाता लौटते समय सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयीं. मुख्यमंत्री की कार के चालक ने आपात ब्रेक लगाया, अन्यथा दुर्घटना हो सकती थी.मुख्यमंत्री के काफिले में अचानक एक लग्जरी बस घुस आयी, जिससे हादसा हो सकता था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर […]

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कृष्णानगर से चुनाव प्रचार कर कोलकाता लौटते समय सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयीं. मुख्यमंत्री की कार के चालक ने आपात ब्रेक लगाया, अन्यथा दुर्घटना हो सकती थी.मुख्यमंत्री के काफिले में अचानक एक लग्जरी बस घुस आयी, जिससे हादसा हो सकता था.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. ममता के साथ प्रचार के लिए गये एक तृणमूल नेता ने बताया कि नदिया जिले के कृष्णानगर में चुनावी सभा के बाद मुख्यमंत्री कोलकाता लौट रही थीं.

जब मुख्यमंत्री की कार उत्तर 24 परगना की तरफ बढ़ रही थी, तभी एक लग्जरी बस सामने आ गयी. कार चालक ने आपात ब्रेक लगाया, जिससे हादसा टल गया. हालांकि खुद मुख्यमंत्री इस घटना से हतप्रभ रह गयीं. उन्होंने पुलिस को बुलाया और बस चालक को गिरफ्तार करने को कहा. मुख्यमंत्री का आदेश मिलते ही पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया.

तृणमूल नेता ने बताया कि अगर कार चालक सतर्कता नहीं बरतता तो दुर्घटना हो सकती थी. इस घटना से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात लोगों के होश उड़ गये. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है. इससे पहले वर्ष 2011 में ममता बनर्जी जब रेल मंत्री थीं, उस समय एक ट्रक उनके काफिले में प्रवेश कर गया था और उस समय ममता ने माकपा पर उनकी हत्या करने की साजिश रचना का आरोप लगाया था. हालांकि इस बार मुख्यमंत्री ने इस प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >