फरजी कॉल सेंटर खोलकर की ठगी

कोलकाता: फरजी कॉल सेंटर के जरिये विदेशियों के बैंक अकाउंट से लाखों डॉलर उड़ा लेने के मामले में सीआइडी की टीम ने न्यू टाउन में एक फरजी कॉल सेंटर से पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं. दबोचे गये आरोपियों के नाम रिचा पिपल्वा, विक्रमजीत पंधेर, आकाश […]

कोलकाता: फरजी कॉल सेंटर के जरिये विदेशियों के बैंक अकाउंट से लाखों डॉलर उड़ा लेने के मामले में सीआइडी की टीम ने न्यू टाउन में एक फरजी कॉल सेंटर से पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं. दबोचे गये आरोपियों के नाम रिचा पिपल्वा, विक्रमजीत पंधेर, आकाश सिंह, निवेश रस्तोगी और शुभोजीत पाल हैं. सीआइडी सूत्रों के मुताबिक विदेशी दूतावास से उनके पास इस तरह से की जा रही ठगी की शिकायतें आ रही थीं.
शिकायत में उन्हें कहा गया था कि प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर कुछ लोग उनके कंप्यूटर सिस्टम की देखरेख के बहाने सिस्टम में घुस रहे हैं और रिपेयर के बहाने उनके सिस्टम से बैंक अकाउंट की जानकारी चुरा ले रहे हैं. इसके बाद इन जानकारियों के जरिये वे उन बड़ी कंपनी के बैंक अकाउंट से मोटी राशि अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ले रहे हैं.

इस तरह से विदेशों में कई बड़ी कंपनियों को लाखों डॉलर का नुकसान हो रहा है. इस शिकायत के बाद कुछ जानकारी के आधार पर सीआइडी की टीम ने न्यू टाउन के एक कॉल सेंटर में छापामारी की और पांचों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. सीआइडी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें प्राथमिक जांच में यह जानकारी मिली है कि राजारहाट और न्यू टाउन के अलावा सॉल्टलेक के कुछ इलाकों में इस तरह के सैकड़ों छोटे-छोटे फरजी कॉल सेंटर के जरिये इसी तरह से ठगी का धंधा चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >